सामुदायिक संगठनों को प्रभावित करने वाले विदेशी हस्तक्षेप के उदाहरण Examples of foreign interference impacting community organisations
सामुदायिक संगठनों को प्रभावित करने वाले विदेशी हस्तक्षेप के उदाहरण
सामुदायिक संगठन, समुदायों को सपोर्ट करने और उन्हें आकार देने, निर्णयों को प्रभावित करने और विविध समूहों को जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सामुदायिक संगठनों के विस्तृत नेटवर्क और विश्वसनीय संबंध, उन्हें सामुदायिक नेतृत्व और सहभागिता में अहम हितधारक बनाते हैं।
गुप्त, उत्पीड़क, धोखाधड़ी या भ्रष्ट गतिविधियों के माध्यम से निशाना बनाने वाला विदेशी हस्तक्षेप, संगठनों की स्वतंत्रता को कम कर सकता है, सामुदायिक भरोसे और सामाजिक जुड़ाव को क्षीण बना सकता है।
इससे संगठन के साथ व्यापक समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा, अभिव्यक्ति और सहभागिता की स्वतंत्रता को भी खतरा हो सकता है।
विदेशी हस्तक्षेप करने वाले विदेशी देश न्यूजीलैंड में सामुदायिक संगठनों को किस प्रकार निशाना बना सकते हैं और आप इसके विरूद्ध कैसे सुरक्षा कर सकते हैं इसके बारे में अधिक जानें।
विदेशी हस्तक्षेप किसी सामुदायिक संगठन को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है, इसके तीन उदाहरण नीचे दिए गए हैं। इन उदाहरणों में, "विदेशी देश" का अर्थ न्यूज़ीलैंड के अलावा कोई भी अन्य देश है।
ये उदाहरण मल्टीकल्चरल न्यूज़ीलैंड - द न्यूज़ीलैंड फ़ेडरेशन ऑफ़ मल्टीकल्चरल काउंसिल्स द्वारा मिनिस्ट्री फ़ॉर एथनिक कम्युनिटीज (जातीय समुदायों के मंत्रालय) के साथ साझा की गई जानकारी पर आधारित हैं। इस संसाधन, तथा ‘विदेशी हस्तक्षेप से अपने सामुदायिक संगठन की सुरक्षा करना’ संसाधन में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए हम उनको धन्यवाद देते हैं।
नीचे दिए गए उदाहरण काल्पनिक परिदृश्य हैं जिनमें वर्णित गतिविधियों को क्राइम्स एक्ट 1961 के अंतर्गत विदेशी हस्तक्षेप माना जा सकता है।
यह सामान्य जानकारी है। यह सिर्फ़ आपकी समझ के लिए है और यह कानूनी सलाह नहीं है। विशिष्ट कानूनी सलाह के लिए, किसी सुयोग्य कानूनी पेशेवर से बात करें।