ऑनलाइन दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न Online abuse and harassment
ऑनलाइन दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न क्या है?
ऑनलाइन दुर्व्यवहार और उत्पीड़न तब होता है जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को परेशान करने, डराने, धमकाने या धमकी देने के लिए इंटरनेट या सोशल मीडिया का उपयोग करता है। यह संदेशों, पोस्ट या अन्य ऑनलाइन कार्रवाइयों के माध्यम से हो सकता है जो व्यक्ति को परेशान, डरा हुआ, या असुरक्षित महसूस कराते हैं।
यदि ऑनलाइन दुर्व्यवहार या उत्पीड़न किसी विदेशी राज्य के लिए या उनकी तरफ से की जाती है, तो यह विदेशी हस्तक्षेप का एक रूप है। ऑनलाइन दुर्व्यवहार और उत्पीड़न परेशान करने वाला हो सकता है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि कैसे सुरक्षित रहें, क्या सहायता उपलब्ध है, और यदि आप या आपके समुदाय के साथ ऑनलाइन दुर्व्यवहार या उत्पीड़न किया जाता है तो आप क्या कर सकते हैं।
आपको यदि ऑनलाइन परेशान किया गया हो या धमकी दी गई हो तो क्या करें
ऑनलाइन सुरक्षित रहना
ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए आपको क्या कदम उठाने चाहिए, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन सुरक्षित रहना देखें।