स्वयं को ऑनलाइन सुरक्षित रखना Keeping safe online
साइबर (ऑनलाइन) सुरक्षा मेरे लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
इंटरनेट और सोशल मीडिया अद्भुत प्लेटफॉर्म हैं जो हमें जानकारी साझा करने और मित्रों एवं परिवार के साथ संपर्क में रहने में मदद करते हैं।
हालाँकि, अपराधी और अन्य गैरकानूनी संगठन भी आपका पैसा, आपकी जानकारी प्राप्त करने या आपको डराने के लिए इनका उपयोग करते हैं।
वे दुनिया में कहीं से भी काम कर सकते हैं, अधिकांश भाषाओं को बहुत अच्छे से बोल सकते हैं और बहुत ही विश्वसनीय नकली वेबसाइट बना सकते हैं। वे ईमेल, सोशल मीडिया और टैक्स्ट मैसेज (संदेश) के जरिए आपसे संपर्क करेंगे और वे आपको डरा हुआ या चिंतित महसूस कराने की कोशिश करेंगे, ताकि आप स्पष्ट रूप से नहीं सोच पाएं।
इसका मतलब है कि आपको तैयार रहने और उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली तरकीबों के बारे में हमेशा जागरूक रहने की आवश्यकता है।
मुझे ऑनलाइन किन सामान्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?
नीचे कुछ सबसे आम स्थितियाँ दी गई हैं जो हम देखते हैं।
- आपको एक संदिग्ध ईमेल या टैक्स्ट संदेश मिलता है जिसमें आपसे एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।
- ये लिंक अक्सर आपको नकली वेबसाइटों पर ले जाते हैं जिन्हें आपके लॉगिन या आर्थिक ब्यौरा चुराने के लिए तैयार किया जाता है।
- आपको एक संदिग्ध फोन कॉल आती है जिसमें आपसे व्यक्तिगत जानकारी की मांग की जाती है।
- जैसा कि ऊपर बताया गया है, फोन करने वाला आपके बैंक से होने का नाटक करेगा और आपसे जानकारी मांगेगा।
- आपको किसी ऐसे व्यक्ति से संदेश मिलता है जो प्राधिकरण का व्यक्ति होने का दिखावा करके आपसे कुछ करवाने की कोशिश करता है।
- अक्सर यह व्यक्ति किसी प्रकार की धमकी देता है।
- कोई व्यक्ति आपके एक या अधिक ऑनलाइन खातों (उदाहरण के लिए: ईमेल या सोशल मीडिया) में प्रवेश कर जाता है।
- यदि कोई व्यक्ति आपके ऑनलाइन खाते में प्रवेश कर जाता है, तो वे आपकी जानकारी चुरा सकते हैं, भुगतानों को रिडायरेक्ट कर (दूसरी जगह भेज) सकते हैं, और संभावित रूप से आपकी नकल करके आपके मित्रों या परिवार को निशाना बना सकते हैं।
- [इसमें] आपके क्रेडिट कार्ड के विवरण चुरा लिए जाते हैं, या फर्जी बिक्री या निवेश में आपसे पैसे ठग लिए जाते हैं।
- स्कैमर्स (घोटाला करने वाले या ठग) उम्मीद करते हैं कि आप एक अच्छा सौदा देखेंगे और बिना सोचे-समझे भुगतान करना चाहेंगे। या फिर शायद कोई वास्तविक वेबसाइट डेटा ब्रीच (उल्लंघन) में फंस गई हो और आपका डेटा (ब्यौरा) ऑनलाइन लीक हो गया हो।
यहाँ और भी सीनारियो (परिदृश्य) दिए गए हैं: तुरंत सहायता प्राप्त करें - Own Your Online (ओन योर ऑनलाइन अर्थात अपना ऑनलाइन स्वामित्व बनाए रखें)
मैं ऑनलाइन सुरक्षित कैसे रह सकता/सकती हूँ?
यदि मेरे साथ धोखाधड़ी हो या इससे भी बुरा कुछ हो जाए तो मुझे क्या करना चाहिए?
ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां आप मदद के लिए जा सकते हैं। ये संगठन आपकी जानकारी किसी अन्य के साथ तब तक साझा नहीं करेंगे, जब तक आप इसकी सहमति न दें।
- आप CERT NZ पोर्टल के माध्यम से NCSC को साइबर घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं और हम आपकी सहायता कर सकते हैं या आपका किसी अन्य एजेंसी से संपर्क करवा सकते हैं: घटना की रिपोर्ट करें | CERT NZ
- यदि आपको पैसों का नुक्सान हुआ है, तो आपको तुरंत अपने बैंक से संपर्क करना चाहिए।
- घोटाले से संबंधित टैक्स्ट संदेश, डिपार्टमेंट ऑफ इंटर्नल अफेयर्स (आंतरिक मामलों के विभाग) द्वारा संचालित सेवा 7726 पर निःशुल्क भेजे जा सकते हैं।