डोक्सिंग Doxing
डोक्सिंग (या डॉक्सिंग) क्या है?
डोक्सिंग तब होता है जब कोई व्यक्ति आपसे पूछे बिना आपकी व्यक्तिगत या निजी जानकारी ऑनलाइन डाल देता है। इसमें आपका पूरा नाम, घर का पता, फोन नंबर, आपके कार्यस्थल की जानकारी, या यहां तक कि आपके परिवार का संपर्क विवरण भी शामिल हो सकता है। वे अक्सर अन्य लोगों को आपको डराने, धमकाने, परेशान करने या भयभीत करने के लिए जानकारी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
यदि डोक्सिंग किसी विदेशी राज्य के लिए या उनकी तरफ से की जाती है, तो यह विदेशी हस्तक्षेप का एक रूप है। व्यक्तिगत और निजी जानकारी को सार्वजनिक रूप से साझा करने से किसी की गोपनीयता, सुरक्षा और संरक्षा को नुकसान हो सकता है।
यदि आपको डोक्स किया गया है तो क्या करें
रिपोर्ट करते समय नेटसेफ, पुलिस या NZSIS के साथ साझा की जाने वाली जानकारी
रिपोर्ट करते समय, यथासंभव अधिक से अधिक विवरण शामिल करना उपयोगी होता है। स्क्रीनशॉट लेने या उसकी एक प्रति सहेजने का प्रयास करें:
- कौन सी व्यक्तिगत या निजी जानकारी साझा या पोस्ट की गई थी
- इसे साझा करने वाले व्यक्ति का यूज़र प्रोफ़ाइल या खाता (उदाहरणतः उनका यूज़र नाम)
- वह दिनांक और समय जब जानकारी साझा या पोस्ट की गई
- उस वेबसाइट या एैप का नाम जहां यह घटना घटी